नमस्कार दोस्तो स्वागत है आपका hindi wala blogger मैं आज की post की मदद से हम जानेंगे blogger blog की सभी settings कैसे करे ।
अगर आपने अभी अभी blogger पर नया blog बनाया है , तो यह पोस्ट आपके लिए काफी मददगार होगी क्योंकि इस पोस्ट मैं blogger की सभी settings कैसे करे मैं इस पर पूरी जानकारी दूंगा।
लेकिन पहले आप यह समझे की मुझे एक साथ पूरी जानकारी देना क्यू सही लगा ।
जैसा कि आप लोग जानते ही है , blogger एक ऐसा platform है जहा आप अपना फ्री ब्लॉग बना सकते है और एक बार आपके ब्लॉग पर traffic आना शुरू हो गया तो google adsense के ads लगाकर पैसे भी कमा सकते है।
यदि आप blogging मैं अपना करियर बनाना चाहते है तो पहले blogging को समझे। और blogging को समझने का एक आसान रास्ता है blogger जहा आप फ्री blog बनाकर भी अपना talent दिखा सकते है। जितना ज्यादा आपको अनुभव होगा आप उतना बेहतर कर पाओगे।
यदि आप internet पर search करे blogger की setting कैसे करे तो आपको बहुत सी अलग अलग वेबसाइट्स से जानकारी इकट्ठी करनी पड़ती है । तो मैंने सोचा क्यों न blogger की सभी basic settings की जानकारी एक ही पोस्ट मैं cover हो जाए।
मैं नही चाहता की आप एक link से दूसरे link पर घूमते रहे। मैं ये भी नही कहना चाहता मेरे द्वारा दी गई जानकारी ही सबसे बढ़िया होगी । मैं सिर्फ आपकी help करने के मकसद से जानकारी को एक साथ शेयर कर रहा हूं।जिससे आपको एक तरह से इन settings का अंदाजा हो जाएगा क्योंकि कोई भी नई blogger अपने blog पर ध्यान देने की बजाय इन्ही चीज़ों मैं उलझकर रह जाता है।
देखा जाए तो blogger की basic setting (seo) search engine optimisation के हिसाब से भी बढ़िया है । जो आपके blog पर traffic लाने का काम करती है ।
तो ब्लॉग को ज्यादा लंबा न करते हुए आइए जानते है कैसे करे blogger की सभी basic settings
आपको यह पोस्ट पसंद आयेगी।
blogger mai theme ka backup kaise le
Youtube par copyright claim se kaise bache
blogger mai contact form kaise add kare
Blogger पर blog बनाने के क्या फायदे है।
Blogger blog की सभी settings कैसे करते है
सबसे पहले आपको जिस blog की settings करनी है उस blog को चुने।
अब सेटिंग्स पर क्लिक करे।
अब basic मैं सबसे पहले आपको title दिखाई दे रहा होगा। यहां पर आपको अपने blog का title देना है और save कर देना है ।
Example के लिए मेरे ब्लॉग का title है
Hindi wala blogger
Description
Title के ठीक नीचे description है यहां पर आप 500 शब्दों मैं अपने ब्लॉग का description लिख सकते है।
Blog language
आप जिस भाषा मैं blog post करते हो उस भाषा को select कर आपको save कर देना है।
Adult content
इसे तभी on करे जब आप अपने blog पर
18+ सामग्री दिखाएं । कहने का मतलब है यदि आप अपने blog पर अश्लील content डालते हो तभी इसे on करे।
वरना इसे on मत करे।
Google analytics property id
मैं आपको अपनी google analytics की property id सबमिट करनी होती है। इसके लिए सबसे पहले आपको google analytics मैं signup कर लेना है । Signup करने के बाद आपकी एक property id बन जाती है।
Signup होने के बाद वहां पर आपको search का option मिलता है वहा property id
ऐसे search करे। अब आपको अपनी property id दिखती है। वही पर copy का ऑप्शन है id को copy कर ले।
अब आप इस id को यहां submit कर सकते है लेकिन यह सीधे submit नही होती इसे कुछ इस तरह से submit करना पड़ता है।
यह code देखे UA-XXXXXXX-XX
यहां पर जहा x लिखा है उसकी जगह अपनी प्रॉपर्टी id भरे फिर g.a.p.i. मैं जाकर submit कर save कर दे। आपने अपनी प्रॉपर्टी id को सफलतापूर्वक submit कर दिया है।
Favicon
दोस्तो यह आपकी website का logo ही होता है । जब आप कोई website सर्च करते हो तो logo के रूप मैं आपको उसकी एक छोटी सी इमेज दिखाई देती है, उसे ही favicon कहते है।
Blogger मैं favicon upload करने के लिए favicon पर क्लिक करे। Favicon के लिए ऐसी image चुने जो square (वर्गाकार) हो और 100 kb से कम size की हो।
Logo बनाने के लिए आजकल बहुत से apps उपलब्ध है तो शायद आपको image की kb कम करने मैं परेशानी हो सकती है।
Image की kb कम करने के लिए आप
मैं मान लेता हूं की आपने favicon बना लिया है। अब choose file पर क्लिक करे favicon वाली इमेज select करे और सेव कर दे। लिजिए आपने सफलतापूर्वक अपने ब्लॉग के लिए favicon upload कर दिया है।
Privacy
मैं visible to search engines ऐसा लिखा है इसका मतलब है आपका blog search engine के लिए visible है। Search engines आपके blog को खोज सकते है।
वैसे यह on ही रहता अगर नही है तो इसे on कर लीजिए।
Publishing
मैं आपके blog का पता है । इसे आप browser में सर्च करेंगे तो आपका blog open होगा।
जो yourblog.blogspot. com होता है।
आप चाहे तो इस blog के adress का नाम बदल सकते है।
Custom domain
आपने ध्यान दिया होगा जब आप blogger पर अपना free blog बनाते है तब आपका blog adress yourblog.blogspot. com होता है इसमें से blogspot को हटाने के लिए आपको एक custom domain खरीदना पड़ता है । फिर उस domain को अपने blog से connect करना पड़ता है।
आप एक अच्छी domain name provider कंपनी से 500 से 600 rs मैं एक top level domain name खरीद सकते है।
Domain name लेते वक्त .in ,.net, और .com जैसे top level domain ही ले।
ये गलती मैने भी बहुत बार की इसलिए मैं चाहता हूं आप ऐसी गलती न करे। यदि आप चाहते है google adsense आपका account approve करे तो top level domain ही buy करे।
तो दोस्तो अब अपने topic पर आते है।
Domain name कनेक्ट करने के बाद
आपका ब्लॉग yourblog. Com हो जाता है।
Example के लिए आप मेरे blog का domain देख सकते है जो .in है।
Faalback domain & redirect domain
Custom domain के ठीक नीचे fallback domain और redirect domain नजर आयेंगे। क्योंकि अभी तक आप ने blog पर custom domain add नही किया है । इसलिए ये enable भी नही होगा। अभी के लिए इसे skip कर देते है।
Https
यह आपके website की security के लिए बहुत जरूरी है इसलिए इसे on कर ले। इसे on करने पर आपकी website को automatically एक ssl certificate मिल जाता है जो हमारी वेबसाइट की सुरक्षा के लिए जरूरी है।
Permissons
मैं आपको शुरू मैं blog admins & authors नजर आ रहा होगा। यह आपके ब्लॉग के admins और author (लेखक) को manage करने के लिए है।
Pending author invite के ठीक नीचे आपको invite more authors नजर आ रहा होगा। यहां से आप अपने blog के लिए author जोड़ सकते हो email के जरिए।
Reader acess इसका मतलब है आपके blog को कौन देख सकता है इसे public ही रहने दे यदि यह public नही है तो इसे public कर दे।
Posts
मैं सबसे पहले है max posts shown on main page यानी आपके ब्लॉग के मुख्य page पर आप कितनी पोस्ट दिखाना चाहते है।
आपकी मर्जी के अनुसार आप post की गिनती कम या ज्यादा कर सकते है।
Post template (optional)
यहां पर आपको post template ऐसा दिखाई देगा क्या आप जानते है यह किस काम आता है।
अगर नही तो कोई बात नही क्योंकि अब आपको पता चल जाएगा यह किस काम आता है।
हर बार ब्लॉग post करते समय कुछ ऐसे words या paragraph होते है जिन्हे हम बार बार इस्तेमाल करते है कुछ लोग शुरू मैं अपने ब्लॉग का intro देते है । कुछ लोग ending में एक ही line को बार बार लिखते है। इन्ही शब्दों या paragraphs को बार बार लिखने से बचने के लिए आप पोस्ट template का उपयोग कर सकते है।
Example के लिए मैं पोस्ट टेम्पलेट में नमस्कार दोस्तो स्वागत है आपका हमारे blog पर ऐसा लिखकर सेव कर देता हूं।
अब जब भी मैं new post लिखूंगा तब ये लाइन automatically मेरी पोस्ट मैं दिखेगी। जिससे मुझे बार बार इन्ही शब्दों को लिखने की जरूरत नही पड़ेगी।
Image light box and ideas panel इन्हे on रखे।
मुझे लगता है अब आप समझ गए होंगे पोस्ट template किस काम आता है।
चलिए अब आगे बढ़ते है comment की और।
Comment
Comment को spam होने से कैसे बचाए थोड़ा जान लीजिए आखिर comment spam करना क्या होता है। जब कोई यूजर गलत वेबसाइट्स के लिंक या एक ही मैसेज को बार बार टाइप करता है या कोई ऐसा लिंक देता है जो broken हो ये सभी spam comment की श्रेणी मैं आते है। इन सभी कमेंट को spam comment माना जाता है।
जो हमारे blog के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है । तो अब आप यह जानना चाहोगे comment को spam होने से कैसे बचाए।
यह बहुत आसान है इसके लिए आपको बस comment की कुछ setting करनी पड़ती है जिससे आपका ब्लॉग spam comment फ्री हो।
सबसे पहले है comment location इसे embedded रहने दे।
Who can comment
इसे users with google account पर सेट करे।
अब जो भी आपके blog पर comment करेगा उसके पास google account होना जरूरी हो जाएगा नही तो वह comment नही कर पाएगा यह आपके ब्लॉग पर spam होने से काफी हद तक सुरक्षा करेगा।
Comment moderation
इसे always पर करे।
Always करने पर होगा ये जब भी कोई comment करेगा वह comment blog पर पब्लिश होने से पहले आपके पास आयेगा। और जब आप comment को approve करोगे तभी वह comment पब्लिश होगा। तो दोस्तो इस तरह आप अपने blog पर spam comments होने से रोक सकते है।
Comment form message
यदि आप चाहे की comment करने से पहले आपके blog के visitor को एक मैसेज दिखाई दे। तो वह मैसेज टाइप कर सेव कर दे। यह optional है।
Formatting
यहां आपको timezone select करना है ।
यहां (G M T + 05:30) India standard time - kolkata
जो भारत का standard time है को select करके सेव करदे।
Date header format
तारीख ,समय, या दिन किस प्रकार आप अपने ब्लॉग पर दिखाना चाहते है दिखा सकते है।
Meta tags
यह बहुत ही जरूरी सेटिंग है आपके blog के लिए और आपके blog के seo के लिए भी।
इसमें आपको अपने blog का description
देना है । जैसा आप blog पर content डालते हो उस हिसाब से वैसे ही keywords आपको इसमें डालने है।
जैसे motivation,shayari,feelings
कुछ इस प्रकार से ध्यान रहे चाहे आपका blog हिंदी मैं ही क्यों न हो आपको keywords इंग्लिश मैं ही डालने है।
Errors and redirects
दोस्तो कई बार हमारे blog मैं कुछ ऐसे links बन जाते है। जो हमारे blog पर होते ही नही है।
Example के लिए मैंने एक पोस्ट बनाई उसी पोस्ट का लिंक दूसरी पोस्ट मैं देने के बाद उस पोस्ट को डिलीट कर दिया।
अब जब कोई यूजर उस लिंक पर क्लिक करेगा उसे error 404 not found दिखाई देगा ।
जो हमारे blog seo के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना जाता।
अब सवाल आता है हम इसे fix कैसे करेंगे इसे fix करना बहुत आसान है । आपको बस नीचे दिए गए code मैं " " की जगह अपने blog का url दे देना है। Location pathname के बाद आपको " " इनके बीच मैं अपने ब्लॉग का url देना है।
सबसे पहले इस code को कॉपी कर ले।
Copy codeSorry, the page you're looking for in this blog does not exist.
You will be redirected to homepage shortly.
<script type = "text/javascript">
PNF_redirect = setTimeout(function() {
location.pathname= " "
}, 5000);
</script>
" " की जगह अपने ब्लॉग का url देने के बाद custom 404 के अंदर पेस्ट करके सेव कर दे।अब जब कोई भी यूजर broken link पर क्लिक करेगा तो वह सीधा आपके blog के homepage पर चला जाएगा।
code पेस्ट करने से पहले की जगह " " अपने blog के url देना न भूले।
Crawlers and indexing
सबसे पहले enable custom robots.txt को on करे।
अब इसके नीचे custom.robots.txt है यहां पर आपको एक robots.txt sitemap submit करना है।
अब अपने blog का link paste कर देना है।
अब analyze website पर क्लिक करे।
अब बिल्कुल नीचे last मैं यह आपको अपने blog का robot.txt साइटमैप देता है।
जो ऊपर दिख रही इमेज के जैसा होगा आप अपने robot sitemap को copy कर ले।
अब blogger मैं वापिस आए।
और custom.robots.txt मैं पेस्ट करके सेव कर दे। आपका robot sitemap submit हो जाएगा।
Enable custom robots header tags
हमारे ब्लॉग मैं कुछ ऐसे पेजेस होते है जिन्हे हमे गूगल को index कराने की जरूरत नही होती । इसलिए हमे इसे no index करना पड़ता है। ताकि सिर्फ हमारे blog का main content index हो बाकी pages index ना हो।
चलिए जानते है आप यह कैसे कर पाएंगे।
सबसे पहले enable custom robots header tags इसे on करे।
अब homepage tags पर क्लिक करे।
इसमें all और noodp को select करे और सेव कर दे।
इसी तरह archieve and search page tags पर क्लिक करे।
इसमें noindex और noodp सिलेक्ट करे और सेव कर दे।
अब post & page tags पर क्लिक करे।
इसमें all और noodp सिलेक्ट करे और सेव कर दे।
आपने crawlers & indexing की आधी settings complete कर ली है।
अब बारी आती है अपने blog के xml sitemap को google search console मैं submit करने की ।
Google search console
G s c मैं sitemap को submit करने के लिए सबसे पहले आपको अपने blog का एक xml sitemap बनाना होगा।
Sitemap बनाने के लिए सबसे पहले
अब go to creation पर क्लिक करे।
क्लिक करने के बाद आपको एक link मिलेगा यही आपके blog का xml sitemap है इसे copy कर ले।
अब गूगल search console मैं जाए।
अब sitemaps पर जाए।
अब add a new sitemap के नीचे enter sitemap url की जगह copy किया गया url पेस्ट करके सबमिट करदे।
आपका sitemap submit हो जाएगा।
अगर sitemap सबमिट नही होता है तो कोई बात नही थोड़ी देर इंतजार करे। कुछ देर इंतजार करने के बाद आपको वहा success दिखाई देगा। इसका मतलब है आपने अपने ब्लॉग के लिए xml साइटमैप submit कर दिया है ।
monetization
यह तब काम आयेगा जब आपको गूगल एडसेंस का approval मिल जाएगा। अभी तक अगर आपको गूगल एडसेंस का अप्रूवल नही मिला हैं तो आप इस step को skip कर सकते है।
ऐसा करने के लिए सबसे पहले monetization को on करदे ।
अब इस code को कॉपी करे।
google.com, pub-XXXXXXXXXXXXXXXX, , f08c47fec0942fa0
Copy code
इस कोड मैं x की जगह अपनी publisher id भरे। यह id आपको blogger के $ earning section मैं मिलेगी।
इसके लिए सबसे पहले $ earnings पर क्लिक करे अब pub id
के नीचे दिख रहे numbers को copy करे।
अब customads.txt मैं इसे पेस्ट करे और save कर दे।
लिजिए आपने monetization से जुड़ी setting को भी सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।
Manage blogs
Section मैं सबसे पहले आता है import content यह तब काम आयेगा जब आप अपने blog को किसी दूसरे platform पर शिफ्ट करवाना चाहो । मन लीजिए आप अपने ब्लॉग को wordpress पर शिफ्ट करवाना चाहते है।
तब import content की मदद से आप ऐसा कर पाएंगे तो अभी के लिए ये सेटिंग भी आपके ज्यादा काम की नही है।
Remove your blog
Remove your blog की मदद से आप अपने blog को डिलीट कर सकते है। आप चाहे तो blog को permanently डिलीट कर सकते है।
अब आपने ब्लॉगर की लगभग सभी सेटिंग्स को पूरा कर लिया है जो जरूरी थीं आपको यह ब्लॉग पोस्ट कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं।
आज आपने सीखा blogger की सभी settings कैसे करे, उम्मीद है आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी कृपया इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करे।
किसी तरह को कोई दिक्कत हो तो comment करके पूछ सकते है। Post को अंत तक पढ़ने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद।
0 टिप्पणियाँ
THANKS ❤️❤️❤️❤️