ब्लॉग क्या है पुरी जानकारी हिंदी मैं

ब्लॉग क्या है पुरी जानकारी  / मोबाइल से फ्री मैं blog कैसे बनाए 

नमस्कार दोस्तो आज का यह लेख उन लोगो के लिए बहुत मददगार साबित होने वाला है जो यह जानना चाहते है कि मोबाइल से ब्लॉग किस प्रकार बनाया जाता है खास बात यह है की इस प्रकार के ब्लॉग को आप फ्री मैं क्रिएट कर सकते
 
Blog kaise banaye jate Hain



है बिना एक भी कोई पैसा खर्च किए लेकिन उससे पहले यह जान लेते है की आखिर ब्लॉग क्या है ? क्योंकि बहुत से लोगो के मन मैं अक्सर ब्लॉग को लेकर कन्फ्यूजिंग रहती है 

मैं आपको पूरी ईमानदारी से बताता हूं जब भी मैं किसी पढ़े लिखे या किसी स्टुडेंट को बोलता हूं भाई मैं ब्लॉगिंग करता हूं तो वो ब्लॉगिंग को अक्सर vlogging समझते है अरे भाई blogging और vlogging मैं बहुत बड़ा अंतर है 

Vlogging के लिए हाथ मैं कैमरा होना चाहिए सौरव जोशी की तरह और ब्लॉगिंग के लिए आपको लिखने की कला आनी चाहिए खैर छोड़िए हम अपने मुद्दे पर आते है । 


ब्लॉग क्या है ? 

अगर मैं आपको सरल शब्दों मैं बताऊं तो ब्लॉग को हम एक ऑनलाइन डायरी के रूप मैं ले सकते है जिस तरह से हम अपने विचारो को किताबो पर लिखते हैं ठीक वैसे ही अगर

किसी विशेष टॉपिक पर लिख कर विचारो को पब्लिश किया जाए जिससे किसी की हेल्प हो सके तो इस प्रकार की साइट्स को हम ब्लॉग कहते है एग्जांपल के लिए आप मेरे ब्लॉग को ही देख सकते है उम्मीद करता हूं आप समझ गए होंगे की ब्लॉग क्या होता है और यह किस काम आता है ।

Blog टॉपिक/ niche

आज के समय मैं ब्लॉग का इस्तेमाल जानकारी शेयर करने और पैसे कमाने के लिए किया जाता है यदि आप पैसे कमाने वाला ब्लॉग बनाना चाहते है तो आपको उसका टॉपिक जरूर से सोच लेना चाहिएं अगर ब्लॉग एक ही टॉपिक पर हो तो

ब्लॉग के rank करने के ज्यादा chances रहते है आप चाहे तो एक ऐसा ब्लॉग भी बना सकते है जिसपर आप अलग अलग तरह की जानकारी शेयर करे लेकिन इस तरह के ब्लॉग बहुत मुस्किल से ही rank कर पाते है इसलिए सबसे पहले किसी भी ब्लॉग को क्रिएट करने से पहले ही आपको  

यह सोच लेना चाहिए की मेरे ब्लॉग का विषय क्या होना चाहिए एग्जांपल के लिए आप अपने ब्लॉग का विषय हेल्थ, ऑनलाइन जॉब्स, business, या और भी बहुत से टॉपिक्स है जिस चीज मैं आपको इंटरेस्ट हो उसपर ब्लॉग बनाए । 

Blog language/ भाषा

किसी भी ब्लॉग के लिएं उसकी भाषा बहुत मायने रखती है अगर ब्लॉग हिंदी language मैं है तो आप अपना ट्रैफिक भारत और भारत के पड़ोसी देशों से ला सकते है वही अगर आप english मैं ब्लॉग लिखते है तो आप usa को टारगेट कर सकते है और अधिक कमाई कर सकते है 

लेकिन एक बात का ध्यान रखें इंग्लिश मै ब्लॉग तभी बनाए जब आपको अच्छी तरह से इंग्लिश आती हो कभी भी ज्यादा पैसे कमाने के चक्कर मैं इंग्लिश ब्लॉग ना बनाए अगर आप सोच रहे है की मैं हिंदी मैं कंटेंट लिख कर english मैं कनवर्ट करके ब्लॉग बना लूंगा 

तो आप बिलकुल गलत है क्योंकि ऐसे आर्टिकल्स कभी भी user friendly नहीं होते है विश्वास नहीं होता तो आप इंग्लिश ब्लॉग के कॉन्टेंट को हिंदी मैं कनवर्ट करके खुद पढ़के देखे आपको कितना अच्छे से समझ आता है 

इसलिए जिस भाषा को आप अच्छी तरह से समझ और बोल सकते है उसी भाषा मैं ब्लॉग बनाए गुगल एडसेंस कुछ भाषाओं पर अप्रूवल नही देता है आप यहां से देख सकते है की आप जिस भाषा मैं ब्लॉग लिखेंगे उस पर अप्रूव मिलेगा या नहीं 


ब्लॉग बनाने के 2 तरीके 

ब्लॉग आप 2 तरीको का इस्तेमाल करके बना सकते है पहला है blogger पर जो की बिलकुल मुफ्त होगा इस तरह के ब्लॉग मैं डोमेन और होस्टिंग बिलकुल मुफ्त होती है इसके लिए आपको एक भी पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है

लेकिन अगर आप एक प्रोफेशनल ब्लॉग सेटअप करना चाहते है तो उसके लिए आपको डोमेन और होस्टिंग पर पैसे खर्च करने पड़ेंगे अब यह आपकी जेब पर निर्भर करता है की आप पैसे खर्च करना चाहते है या नही । 

अगर आपका विचार फ्री ब्लॉग बनाने का है तो हमारा यह आर्टिकल जरूर से पढ़े इसमें आपको blog kaise banaye jate hai की पूरी जानकारी मिलेगी 


Wordpress पर प्रोफेशनल ब्लॉग बनाना यह आपको एक आर्टिकल द्वारा समझना मुश्किल है और नामुमकिन सा है इसलिए मेरी सलाह होगी की आप कुछ यूट्यूब चैनल के playlists को फॉलो करे जिसमे wordpress Blog को लेकर संपूर्ण जानकारी दी गई है । 



Blog के प्रकार

ऐसा नहीं है की हमने किसी वेबसाइट पर विजिट किया वहा कोई आर्टिकल पढ़ा तो वो ब्लॉग हों हालांकि हम उसे ब्लॉग ही कहेंगे लेकिन ब्लॉग भी कई प्रकार के होते है जैसे पर्सनल ब्लॉग और प्रोफेशनल ब्लॉग जिनके बारे मैं हम आगे विस्तार से जानने वाले है  

Personal ब्लॉग

जैसा कि नाम से ही मालूम होता है पर्सनल यानी निजी इसका मतलब है की इस प्रकार के ब्लॉग मैं हम अपनी दिनचर्या के बारे मैं लिखते है हम इस तरह के ब्लॉग मैं कहानियां, निबंध, कविताएं या फिर ऐसा कुछ जिसे लिखने मैं आपकी रुचि हो को लिखते है इन्हे पैसे कमाने के उद्देश्य से नही बनाया जाता न ही ऐसे ब्लॉग्स मैं seo और keyword research पर ध्यान दिया जाता है क्योंकि ऐसे ब्लॉग्स को सिर्फ मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया जाता है । 


proffesonal ब्लॉग 

प्रोफेशनल ब्लॉग के अंतर्गत बनाए गए ब्लॉग्स को पैसा कमाने के उद्देश्य से बनाया जाता है ऐसे ब्लॉग्स मैं ब्लॉग बनाने वाले व्यक्ति को अपने ब्लॉग की rankings, on page seo, off page SEO से जुड़ी सभी seo settings को ध्यान मैं रखना पड़ता है क्योंकि ऐसे ब्लॉग्स पर ट्रैफिक लाना इन ब्लॉगर्स का पहला काम है जिसके बाद ये विज्ञापन दिखाकर पैसे कमाते है । 


Event ब्लॉग

इवेंट ब्लॉगिंग मुख्यत ऐसे ब्लॉग्स को त्योहारों के समय तैयार किया जाता है इनका उद्देश्य भी पैसा कमाना है ऐसे ब्लॉग्स बस कुछ समय के लिए बनाए जाते है लेकिन इनसे प्रॉफिट भी बहुत ज्यादा होता है  

याद करे कभी किसी रिश्तेदार ने आपको कोई ऐसा लिंक शेयर किया हो जिससे दिवाली या होली की शुभकामनाएं नाम सहित आए जी हा ऐसे ब्लॉग्स को हम इवेंट ब्लॉगिंग की कैटेगरी मैं लेते है क्योंकि ये विशेषकर त्योहारों के समय बनाए जाते है । 


Affiliate blog 

ये ब्लॉग्स एफिलिएट मार्केटिंग को फॉलो करते है और इन्हें प्रोडक्ट बिकने पर कमीशन के रूप मैं पैसा मिलता हैं amazon और फ्लिपकार्ट जैसी बहुत सी कम्पनी affiliate programs रन करती है ये ब्लॉग्स प्रोडक्ट रिव्यू देकर प्रोडक्ट का लिंक अपने ब्लॉग पर शेयर कर देते है जिनसे इन्हे अच्छा खासा कमीशन मिलता है । 


तो दोस्तो ये था हमारा लेख ब्लॉग क्या है और ब्लॉग कैसे बनाए उम्मीद करते है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तो के साथ जरूर
शेयर करें। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ