Youtube par copyright claim se kaise bache

 नमस्कार दोस्तो स्वागत है आपका हिंदी वाला blogger मैं आज की पोस्ट की मदद से हम जानेंगे youtube पर copyright claim से कैसे बचे। यदि आपका कोई यूट्यूब चैनल हैं या आप बनाने वाले है तो इसे अंत तक पढ़े क्योंकि यह पोस्ट आपके लिए काफी मददगार साबित होगी।

Youtube par copyright claim se kaise bache
Youtube पर copyright से कैसे बचे?


कुछ लोग जिन्हे सही जानकारी नहीं होती वे यूट्यूब चैनल तो बना लेते है लेकिन पूरी जानकारी न होने की वजह से उनका चैनल सफल नही हो पाता। वैसे तो channel सफल न होने के बहुत से कारण है लेकिन आज जिस कारण की हम बात करने जा रहे है वह है copyright claim . अगर यूट्यूब पर कोई वीडियो अपलोड करे और उसपर copyright claim आ जाए तो यह अच्छी बात तो बिल्कुल नही है, यह सिर्फ आपके चैनल को मुस्किल मैं डालने का काम करता है।

हर वो व्यक्ति जो यूट्यूब मैं success पाना चाहता है उसे यही समस्या रहती है तो आज मैं यही समझाने की कोशिश करूंगा youtube पर copyright claim आने से अपने चैनल को कैसे बचाया जाए।

लेकिन पहले जान लेते है copyright claim क्यू मिलता है।

यह पोस्ट आपको पसंद आ सकती है।

blogger mai theme ka backup kaise le 

blogger ki sabhi settings kaise kare full guide

blogger mai contact form kaise add kare

Blogger पर  blog बनाने के क्या फायदे है

आखिर क्यों मिलता है copyright claim 

दोस्तो copyright claim तब मिलता है जब आप किसी दूसरे व्यक्ति के कंटेंट को बिना उससे पूछे , बिना उसकी permisson के अपनी यूट्यूब वीडियो के लिए इस्तेमाल करते हो ।

आसान तरीके से समझे तो आप चाहे किसी भी वेबसाइट या अन्य जगह से कुछ भी डाउनलोड कर(bg music,image,video)अपनी वीडियो मैं इस्तेमाल करते हो और उस content पर copyright owner का हक हुआ तो वो owner आपको copyright claim दे सकता है।

मुझे लगता है आपको समझ मैं आ गया होगा copyright claim कब मिलता है अब जानते है किन हालातो मैं आप copyright आने से बचे रहेंगे।


ऐसा करने पर नही आयेगा copyright claim.

यदि आपने पहले से copyright owner से उस सामग्री जैसे image,वीडियो,etc. को इस्तेमाल करने की इजाजत ले ली है तब आपको किसी भी तरह का copyright claim नही आयेगा।

क्योंकि copyright claim सिर्फ copyright owner दे सकता है और जब आपने इस content के owner से ही उस कंटेंट को अपनी वीडियो में इस्तेमाल करने की इजाजत ले ली तब copyright owner भी आपको copyright claim नही देगा।

ध्यान दे हर बार ऐसा नहीं होता की owner मान जाए कुछ owners से संपर्क करने पर वे पैसे लेकर claim को हटा देते है। लेकिन हर बार ऐसा हो ये ज़रूरी भी नही।
इससे निपटने का एक आसान रास्ता है copyright free content का इस्तेमाल करना ।

अब आपके मन मैं सवाल आया होगा copyright free content क्या होता है तो चिंता करने की कोई जरूरत नही मैं किसलिए हूं तो आइए जानते है क्या है ये।

Copyright free content क्या है?

यानी ऐसा content जिसे कोई भी डाउनलोड कर अपनी youtube video के लिए इस्तेमाल कर सकता है। उस content के इस्तेमाल पर कोई रोक नहीं होती।

और ऐसे कंटेंट पर किसी तरह का कोई copyright क्लेम भी नही आता क्योंकि इस कंटेंट पर किसी का हक नहीं होता यानी इस कंटेंट का कोई copyright owner नही होता।

यही वजह है यूट्यूब पर copyright free content इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।

अब सवाल आता है मैं ऐसा कंटेंट कहा से डाउनलोड करू ताकि मेरी वीडियो पर किसी तरह का कोई क्लेम ना आए।
तो आइए जानते है आप यह कैसे कर पाएंगे।


Copyright free content कहा से download करे 

वैसे तो बहुत सी ऐसी वेबसाइट्स है जहा से आप कॉपीराइट फ्री कंटेंट को डाउनलोड कर सकते है। लेकिन उनमें से कई fake होती है। यही आंख बंद करके किया गया भरोसा बाद मैं नुकसान की वजह बनता है।

तो दोस्तो थोड़ी रिसर्च करने के बाद हमने पाया कि pixabay ऐसी वेबसाइट है जहा से आप इमेज,वीडियो,साउंड इफेक्ट्स और भी बहुत कुछ फ्री मैं डाउनलोड कर सकते है। 

Pixabay पर विश्वास कैसे करे?

आप इस पर विश्वास कर सकते है क्योंकि यह वेबसाइट किसी को copyright claim नही देती है। बहुत से बड़े बड़े यूट्यूबर्स pixabay का इस्तेमाल करते है और आज तक उनकी वीडियो पर एक भी क्लेम नही आया। तो अब आप समझ गए होंगे आप बिना किसी दिक्कत के यहां से content download कर अपनी youtube video के लिए इस्तेमाल कर सकते हो आपको कोई मनाही नहीं होगी।

आशा करता हूं मेरे द्वारा लिखी गई बाते आपको अच्छे से समझ मैं आई होगी।फिर भी कोई दिक्कत हो तो आप comment करके पूछ सकते हो।
पोस्ट अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तो के साथ जरूर शेयर करे।

धन्यवाद।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ