custom theme lagane se pahle jaruri hai ye 5 chize

 चाहे आपका ब्लॉग blogger पर हो या wordpress पर आपके blog का डिजाइन simple और विजीटर्स का ध्यान खींचने वाला होना चाहिए जिससे एक बार कोई आपके ब्लॉग पर आए तो उसे बार बार आने का मन करे।

एक नए blogger के लिए अपने ब्लॉग को डिजाइन करना थोड़ा मुस्किल हो जाता है ।

New blogger यह नही समझ पाता की वह article लिखे या blog design करें। ब्लॉग डिजाइनिंग मैं theme template का चुनाव करना सबसे मुस्किल काम है एक गलत थीम आपके blog का डिजाइन बिगाड़ सकती है तो वही एक अच्छी theme आपके blog मैं चार चांद लगा सकती है।

Custom theme lagane se pahle jaruri hai ye 5 chize

So आज की पोस्ट उन सभी न्यू bloggers के लिए है जो अपने blog को अच्छी तरह डिजाइन करना चाहते है आज की पोस्ट की मदद से मैं आपको बताऊंगा theme template डाउनलोड करने से पहले किन बातों का ख्याल रखना चाहिए theme template कहा से डाउनलोड करे। लेकिन पहले मैं आपको बताना चाहूंगा  custom theme किसे कहते है कुछ लोग सोचते है ये कोई नई चीज है  तो आइए जानते है custom theme क्या है।

Custom theme क्या है 

एक example से समझते है मैं यहां blogger का ही example ले लेता हूं। 
जब आप blogger पर अपना फ्री ब्लॉग बना लेते हो उसके बाद एक theme आपके ब्लॉग पर पहले से होती है जो ब्लॉगर की डिफॉल्ट theme होती है ये ज्यादा आकर्षक नही होती इसलिए हमे इसे customize करना पड़ता है।

Blogger मैं भी बहुत सी themes का ऑप्शन मिल जाता है आप चाहे तो उन्हें अपने ब्लॉग के लिए इस्तेमाल कर सकते है । लेकिन फिर भी अगर आपको ब्लॉगर की themes पसंद न आए तो आप किसी दूसरी website से theme template डाउनलोड कर सकते है।

किसी दूसरी वेबसाइट से जो theme template आपने डाउनलोड की है वही custom theme है क्योंकि यह आपने अपनी तरफ से ब्लॉग मैं add की है ।

अब आपको इतना तो पता चल गया होगा की custom theme किसे कहते है अब मैं आपको अपने blog के लिए responsive थीम टेम्पलेट कहा से डाउनलोड करे यह भी बता देता हूं।







Custom theme कहा से डाउनलोड करे

दोस्तो blogger पर या किसी दूसरे प्लेटफार्म पर जहा आपने अपना ब्लॉग या वेबसाइट बनाई है। उस पर custom theme लगाने से पहले आपको यह देख लेना चाहिए आप theme templates कहा से डाउनलोड कर रहे है।

क्योंकि कुछ fake वेबसाइट्स की theme इस्तेमाल करने पर वे आपके blog को नुकसान पहुंचा सकते है । 

इसलिए ऐसी वेबसाइट्स से ही theme template डाउनलोड करे जिन पर आप भरोसा कर सके ।  आपको पता ही होगा आंख बंद करके किया गया भरोसा बाद मैं नुकसान की वजह बनता है । 

अब सवाल ये है theme कहा से डाउनलोड करे? तो मैं आपको gooyaabi templates से theme डाउनलोड करने के लिए कहूंगा 

क्योंकि मैंने खुद अपने blog के लिए यही से theme डाउनलोड की है । यहां आपको हर प्रकार की responsive और userfriendly theme templates देखने को मिल जाएगी आप इन्हे free मैं डाउनलोड कर सकते है अब बाकी जरूरी चीजें भी जान लेते है जो आपको theme डाउनलोड करने से पहले पता होनी चाहिए।






थीम टेम्पलेट responsive होनी चाहिए

जो भी theme आप डाउनलोड कर रहे हैं वो Responsive होनी चाहिए अब आप सोच रहे होंगे responsive क्या होता है ?

इसका मतलब है ऐसी theme जो मोबाइल मैं खुलने पर मोबाइल स्क्रीन के अनुसार साइज बना ले computer मैं खुलने पर कंप्यूटर स्क्रीन के अनुसार साइज बना ले ऐसी themes को responsiv themes कहते है।

अब आप इतना तो जानते ही है जब कोई visitor आपके blog पर आयेगा तो किसी के पास mobile होगा किसी के पास tablet या pc  हर कोई आपका ब्लॉग अलग अलग devices मैं देखेगा। उस समय यदि आपकी थीम responsiv ना हुई तो जैसी theme मोबाइल मैं खुलने पर दिखती है वैसी थीम आपको कंप्यूटर मैं खुलने पर नही दिखेगी।

इससे हमारे ब्लॉग पर आने वाले विजीटर्स को post पढ़ने मैं परेशानी होगी। तो इसलिए यह जरूरी हो जाता है ऐसी theme templates डाउनलोड करना जो responsive हो ।

Theme lightweight होनी चाहिए 

एक lightweight थीम आपके ब्लॉग को जल्दी  load करती है। आप ही सोचिए कोई आपका blog खोले और वो जल्दी से load ही न हो तो विजिटर क्या करेगा पक्का आपके ब्लॉग पर आने वाला विजिटर किसी दूसरे ब्लॉग पर चला जाएगा ।

तो आपको ऐसी गलती बिल्कुल नही करनी है अपने blog पर theme लगाने के बाद एक बार उसे चेक जरूर कर ले आपका ब्लॉग कितनी देर मैं load हो रहा है।



Theme userfriendly होनी चाहिए

जरूरी नही की blog मैं दुनिया भर के widgets और javascript जोड़ दिए जाए ताकि ब्लॉग आकर्षक लगे। आपको बस इस बात का ख्याल रखना है आपके ब्लॉग पर आने वाले हर एक विजिटर के लिए ब्लॉग पर नेविगेट करना आसान हो ।

एक userfriendly theme आपको गूगल एडसेंस का अप्रूवल मिलने मैं भी सहायता करती है। आपकी जानकारी के लिए बता दू एडसेंस 
भी उन ब्लॉग्स को अप्रूवल देता है जो userfriendly थीम का इस्तेमाल करे।

इसलिए theme templates लेते वक्त ऐसी themes का ही इस्तेमाल करे जो responsive, lightweight, simple हो ।

आपको यह जानकारी कैसी लगी उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी यदि पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तो के साथ जरूर शेयर करे ।

हमे social media पर फॉलो करे।
पोस्ट मैं कुछ भी समझ मैं न आए तो comment जरूर करे । 









एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ