ek achi youtube script kaise likhe

  नमस्कार दोस्तो स्वागत है आपका Hindi wala blogger  मैं आज की पोस्ट की मदद से हम जानेंगे की एक अच्छी youtube script कैसे लिखे। Youtube मैं करियर बनाने के लिए आपको script लिखनी आनी चाहिए।

क्योंकि script के बिना आपकी video अधूरी है। अगर पहले ही script लिख ली जाए तो video बनाते वक्त गलती की गुंजाइश नहीं रहती जिससे आपका video बिल्कुल प्रोफेशनल लगने लगता है।

अगर आप बिल्कुल भी नही जानते की script कैसे लिखते है तो कोई बात नही आज की यह पोस्ट सिर्फ इसी के ऊपर है। इसे पूरा अंत तक पढ़े ताकि आपको अच्छे से समझ मैं आए।

कैसे लिखे एक अच्छी यूट्यूब स्क्रिप्ट


आजकल हर कोई youtube से पैसा कमा रहा है। कुछ लोग इसे अपने करियर के रूप मैं देखने लगे है,और देखे भी क्यू ना यह ऐसा प्लेटफार्म है जहा नाम भी मिलता है और पैसा भी।


custom permalink कैसे बनाए

blogger मैं footer को कैसे design करे in हिंदी 

एक succesfull blogger कैसे बने

Custom theme लगाने से पहले जरूरी है ये 5 चीजे


अगर आप मैं भी कुछ कर गुजरने का जुनून है, तो आप भी एक कामयाब youtuber बन सकते है। लेकिन यह इतना भी आसान नहीं जितना देखने मैं लगता है। इसके लिए आपको youtube की सारी guidlines का पालन करना होगा। अगर आप ऐसा नहीं करते है तो आपका channel कभी भी grow नही हो सकता। आपको बता दे की youtube पर सफल होने के लिए यूट्यूब seo का भी ज्ञान होना जरूरी हैं।


कुछ channel बहुत जल्दी असफल हो जाते है इन्ही मैं से एक कारण है अच्छी script न लिख पाना । बिना script लिखे वीडियो बनाना या अच्छे से script न लिखने से वीडियो मैं बहुत सारी गलतियां होती है ,जिस वजह से channel proper grow नही हो पाता। 

Youtube पर जितने भी succesfull channels है , लगभग उनकी वीडियो scripted होती है। यानी वे वीडियो बनाने से पहले script लिख लेते है और पहले ही सोच लेते है की आगे वीडियो मैं क्या क्या होगा।

आज हम आपको यही चीज समझाने वाले है की एक अच्छी script कैसे लिखे,लेकिन स्क्रिप्ट लिखने से पहले जरूरी है उनकी सावधानियां । सावधानियां जाने बिना script लिखने का कोई फायदा नही इन्हे जरूर पढ़े।

एक अच्छे topic पर रिसर्च करना

Script लिखने से पहले जरूरी होता है की एक अच्छे टॉपिक का चुनाव कर लिया जाए। आप जिस टॉपिक पर वीडियो बना रहे है ,अगर पहले से ही उस टॉपिक पर ढेरो video मौजूद हो तो व्यूज कम आते है। इसलिए script लिखने से पहले एक अच्छे trending topic का चुनाव करना समझदारी होगी।

लगातार video upload करना 

आप चाहते है की आपका channel grow हो तो video लगातार डाले। एक हफ्ते के अंदर एक video डालना या daily एक वीडियो डालना ये आपकी मर्जी है।

इससे होगा ये जिस दिन आपकी वीडियो आयेगी व्यूअर्स आपकी वीडियो आने का इंतजार करेंगे। अगर व्यूअर्स को यही पता नही होगा की आपके चैनल की video का schedule क्या है तो वे confuse रहेंगे। 

इसलिए जितना हो सके time to time video upload करते रहे।




एक खास कैटेगरी पर वीडियो अपलोड करना

इसका मतलब है आपको एक ही कैटेगरी पर वीडियो बनाना है । चलिए आसानी से समझने के लिए एक example लेते है।

मान लीजिए आपका channel facts पर है जो बहुत से intersting फैक्ट्स बताता हो और आप बीच मैं ही उसपर cooking की video डालने लग गए। तो इससे subscribers का ध्यान भटकेगा और वे नाराज होकर आपका चैनल देखना बंद कर देंगे। इसलिए ऐसी गलती बिल्कुल ना करे।


आपने सावधानियों को अंत तक पढ़ लिया है इसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद ।

अब बारी आती है स्क्रिप्ट लिखने की कैसे एक अच्छी स्क्रिप्ट लिखी जाए और वीडियो को दमदार बनाया जाए तो आइए जानते है आप यह कैसे कर सकते है।

Script लिखने के points

Starting-

यानी video बनाने की शुरुआत कहा से करे,क्या बोले। 
Starting मैं आप अपने चैनल का intro दे सकते है जैसे hello दोस्तो स्वागत है आपका हमारे चैनल पर मेरा नाम _ है और आज मैं आपको बताऊंगा कि कैसे आप एक अच्छी स्क्रिप्ट लिख सकते है। कुछ इस तरह से।

Video शुरू होने के 10 या 15 सेकंड बहुत अहम होते है। इसमें कुछ ऐसा कहने की कोशिश करे ताकि व्यूअर्स आपकी पूरी वीडियो देखने के लिए मजबूर हो जाए।

एक बात का खास ख्याल रखना है शुरू मैं चैनल subscribe करने के लिए तो बिल्कुल ना कहे। क्योंकि जब तक व्यूअर्स आपकी वीडियो देख नही लेंगे तब तक उन्हें यह पता नहीं चलेगा कि वीडियो मैं कुछ अच्छा है या उनके लिए उपयोगी है।

Main body-

Script लिखने का दूसरा भाग है main body जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है इसमें आपने जो starting मैं बोला उसे cover कर सकते है।
इसका मतलब है जो आप video मैं बताना चाहते थे जिसके लिए व्यूअर्स आपकी वीडियो देख रहे है आप बता सकते है।

Main body मैं आप अपनी तरफ से भी कुछ content शामिल कर सकते है ताकि वीडियो लंबा बने।

एक example से समझते है मान लीजिए आपका कोई कुकिंग चैनल है और आपकी वीडियो का टाइटल है घर पर स्वादिष्ट गुलाबजामुन कैसे बनाए, तो आप इसमें अपनी तरफ से भी कुछ topics शामिल कर सकते है जैसे गुलाबजामुन के लिए परफेक्ट चासनी कैसे बनाए,बिल्कुल गोल और स्पंजी गुलाबजामुन कैसे बनाए।
यह तरीका अपनाने से वीडियो भी लंबा बनता है और देखने वाले को भी कुछ नया जानने को मिलता है।

Ending

वीडियो की ending दमदार होनी चाहिए ये नही की बस by बोलकर वीडियो बंद कर दिया ।

आपकी वीडियो की ending कुछ इस तरह होनी चाहिए ।

तो दोस्तो उम्मीद है आपको वीडियो अच्छी लगी होगी। अगर अच्छी लगी हो तो चैनल को सब्सक्राइब और वीडियो को like जरूर कर देना मिलते है next वीडियो मैं।

हा last मैं आप चैनल को subscribe like या comment करने के लिए कह सकते है।


दोस्तो अब तक आपने यह जान लिया है की एक अच्छी youtube script कैसे लिखते है।

लेकिन क्या आपको पता है की script लिखते समय conversational tune क्यू जरूरी है। अगर script को conversational tune मैं ना पढ़ा जाए तो आपकी स्क्रिप्ट सिर्फ एक निबंध की तरह है ।


तो अब मैं आपको बता देता हूं की conversational tune आखिर क्या होती है।

क्या है conversation ?

Conversation का मतलब होता है बातचीत आपके द्वारा लिखी गई स्क्रिप्ट को पढ़ने का तरीका ऐसा होना चाहिए जैसे आप किसी वयक्ति से उसके सामने बैठकर बात कर रहे हो।

व्यूअर्स को हो सके उतनी आसान भाषा मैं समझाइए तभी वो आपकी वीडियो पूरी देखेंगे। अगर व्यूअर्स को आपकी बात समझ नही आई तो वे बीच मैं ही वीडियो को छोड़कर चले जाएंगे।

सरल शब्दों मैं कहूं तो आपको बस subscribers से बातचीत करके उस चीज को समझाना है जिसे आप वीडियो मैं बताना चाहते है।

एक बात याद रखे यूट्यूब मैं सफल होना है तो आपके सब्सक्राइबर्स ही आपके लिए सबकुछ है । उनसे पूछे की अगले वीडियो मैं आप क्या देखना चाहते है क्या नही।
एक तरह से उन्हें अपना दोस्त बना ले।

बस आज के लिए इतना ही उम्मीद है दोस्तो आपको एक अच्छी स्क्रिप्ट कैसे लिखे इसके बारे मै बहुत सी जानकारी मिल गई होगी और यह भी पता चल गया होगा की script को कन्वर्सेशन कैसे बनाए। अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तो के साथ जरूर शेयर करे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ