Youtube मैं कामयाबी पाने के लिए 11 success tips। 11 tips जो बना देगी एक कामयाब youtuber।
Youtube एक ऐसा प्लेटफार्म है जहा नाम भी मिलता है और पैसा भी इस वजह से हर कोई आजकल youtuber बनना चाहता है। पैसे की हर किसी को जरूरत है इसलिए सभी बस पैसे कमाने के तरीकों के बारे मै खोज रहे है ।
इन्ही पैसे कमाने के तरीकों में से youtube भी एक है जहा आप अपना talent दिखाकर पैसे कमा सकते है लेकिन यह काम देखने मैं जितना आसान लगता है उतना है नहीं youtube मैं success पाने के लिए जरूरी है की आपको youtube seo के बारे मै अच्छा ज्ञान हो साथ ही आपको youtube से जुड़ी सारी guidelines का पालन करना पड़ेगा तब कही जाकर आप youtube मैं success पा सकते है।
लेकिन मेरा मानना है मेहनत से सबकुछ मुमकिन है अगर आप मेहनत करोगे तो आपको उसका फल जरूर मिलेगा आप youtube के basic बातो को समझकर भी एक proffesnol youtuber बन सकते है बस आपको दिल से मेहनत करनी है।
इसलिए आज मैं आपको youtube से जुड़ी 11 tips शेयर करूंगा जिन्हे अपनाकर आप भी अपने youtube चैनल की शुरुआत कर सकते है तो चलिए बिना किसी देरी के शुरु करते है आज के इस आर्टिकल को।
1 एक अच्छा topic decide करना
सबसे पहले आपको अपने चैनल के लिए एक topic चुन लेना है और फिर आपको उसी टॉपिक पर काम करना है topic decide करते समय ऐसा टॉपिक न चुने जिसपर पहले ही बहुत सारी videos मौजूद हो आप ही सोचे अगर आप कोई ऐसी जानकारी अपनी वीडियो मैं देंगे जिसपर पहले से ही बहुत सारी videos है तो फिर आपकी वीडियो पर views कहा से आयेंगे।
इसलिए हमेशा trending टॉपिक पर वीडियो बनाए जिसमे competition कम हो इससे आपका चैनल बहुत जल्दी grow करेगा।
2 आपको script लिखनी आनी चाहिए
Youtube मैं success पाने के लिए आपको स्क्रिप्ट लिखनी आनी चाहिए अब आप सोच रहे होंगे script से क्या होता है दोस्तो स्क्रिप्ट लिख लेने से video बनाते टाइम गलती नही होती और वीडियो एकदम परफेक्ट बनता है क्योंकि आपको पहले से ही पता होता है आपको क्या बोलना है क्या करना है ऐसा नहीं है की स्क्रिप्ट लिखने के लिए आप कोई proffesnol writer हो स्क्रिप्ट कोई भी आसानी से लिख सकता है अगर आपको script लिखनी नही आती तो आप हमारी यह पोस्ट एक अच्छी youtube script कैसे लिखे जरूर पढ़े इससे आपको स्क्रिप्ट लिखने मैं काफी मदद मिलेगी।
3 camera के सामने बोलना
कुछ लोग कैमरा के सामने ठीक ढंग से बोल नही पाते या हिचकिचाते है यह आपकी वीडियो पर bad effect डालता है इससे वीडियो बिल्कुल भी अच्छा नहीं बनता और साथ ही आपकी video देखने वाला भी चैनल को कुछ खास नहीं समझता ।
अगर आप बिना face camera वाली वीडियो बना रहे है तब भी उसके लिए आपको हिंदी ठीक ढंग से लिखनी और बोलनी आनी चाहिए ताकि व्यूअर भी आपकी वीडियो को ज्यादा देर तक watch करे।
कैमरा के सामने बोलने से दिक्कत होती है तो मेरी सलाह होगी आप कोई ऐसे टॉपिक पर वीडियो बनाए जिसमे face ना दिखाना पड़े आजकल short fact चैनल बहुत तेज़ी से ग्रो कर रहे है उसी तरह आप short video अपलोड करके भी बहुत जल्दी चैनल मोनेटाइज कर पाएंगे।
4 voice recording के लिए mic का इस्तेमाल करना
वीडियो की आवाज ही उसकी जान होती है और अच्छे तरीके से अपनी आवाज को record करने के लिए आपको Mic का इस्तेमाल करना चाहिए ।
एक youtuber के लिए boya mic सबसे best है यह mic आपको amazon, या flipkart पर मिल जाएगा आप वहा से इसे खरीद सकते है।
अगर आपके पास इतना बजट नही है की आप mic खरीद सके तो आप अपने मोबाइल मैं रिकॉर्डर से ही वाइस रिकॉर्ड करे ।
लेकिन यदि आप सचमुच अपने youtube करियर के लिए serious है तो थोड़ा खर्चा करके एक mic जरूर ले ।
5 voiceover मैं से बाहर की voice को हटाना
Voiceover मैं से बाहर की voice को हटाना क्यू जरूरी है ये मैं आपको एक example से समझाता हूं मान लीजिए मैं आपकी video देख रहा हूं और मुझे आपकी वीडियो बढ़िया लगती है तभी वीडियो मैं बाहर के traffic का शोर, car के हॉर्न का शोर सुनाई देता है अब मुझे आपकी वीडियो बिल्कुल भी बढ़िया नही लग रही है ।
अब मैं नही जो भी आपकी वीडियो देख रहा होगा वह आपकी वीडियो को छोड़कर ही जाएगा तो अब आप समझ गए होंगे voiceover मैं से बाहर की voice को हटाना क्यू जरूरी है।
अब यह भी जान लेते है हम अपने voiceover मैं से बाहर की वाइस को कैसे हटाएंगे यह काम आप अपने मोबाइल से भी कर सकते है आपको बस Lexis audio editer इस app का इस्तेमाल करना है इसकी मदद से आप बड़ी आसानी से voice ओवर मैं से अनचाही noise को हटा सकते है।
6 video editing करना
जैसा कि हम सभी जानते ही है youtube एक बहुत बड़ा video शेयरिंग प्लेटफार्म है तो जाहिर सी बात है वीडियो को आकर्षक बनाने के लिए आपको वीडियो editing करना आना चाहिए।
Video एडिटिंग करने के लिए आपके पास
लैपटॉप/कंप्यूटर होना चाहिए अगर नही है तो कोई बात नही आप मोबाइल से भी editing कर सकते है ।
मोबाइल फोन से editing करने के लिए kinemaster एक बहुत ही बढ़िया app है जिसका उपयोग हर शुरुआती यूट्यूबर करता है इसका इंटरफेस भी simple है आपको youtube पर kinemaster के ढेरो tutorials मिल जाएंगे आप वहा से इसे चलाना सीख सकते है ।
7 thumbnail का इस्तेमाल करना
अपनी वीडियो में thumbnail का इस्तेमाल करना आपके चैनल के seo के लिहाज से भी बढ़िया है मैं आपको बता दूं thumbnail एक ऐसी इमेज होती है जिसे देखकर हम बिना वीडियो टाइटल पढ़े अंदाजा लगा लेते है आखिर video मैं क्या देखने को मिल सकता है।
जो लोग youtube मैं नए है उनकी जानकारी के लिए बता दे thumbnail का एक फिक्स साइज होता है यदि आप उस fix साइज के अनुसार thumbnail नही बनाते है तो thumbnail आपकी वीडियो पर ठीक तरह से नही दिखता है।
अब सवाल यह आता है एक परफेक्ट साइज का thumbnail कैसे बनाए?
इसके लिए आप pixellab app का इस्तेमाल कर सकते है इस app की सबसे खास बात यह है की यह किसी तरह का logo या watermark नही देता और तो और thumbnail बनाने के लिए आपको इसमें fix साइज youtube thumbnail का ऑप्शन भी मिल जाएगा।
8 डिस्क्रिप्शन का इस्तेमाल करना
कुछ लोग वीडियो डिस्क्रिप्शन को खाली छोड़ देते है लेकिन उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए youtube channel को grow करने मैं डिस्क्रिप्शन बहुत अहम है आइए जानते है कैसे?
Description मैं आप अपनी पुरानी वीडियो के link add कर सकते है अगर कोई आपकी वीडियो का डिस्क्रिप्शन चेक करता है और उसे वीडियो पसंद आती है तो वह आपके चैनल की बाकी विडियोज भी देखेगा इससे आप अपनी विडियोज को खुद प्रमोट कर पाओगे।
आपने जो भी जानकारी video मैं बताई है उसका आपको एक short description add कर देना है ।
आपको अपनी social profile के links description मैं add कर देने है इससे बाकी लोगो को भी पता चलेगा कि आपका भी कोई youtube चैनल है।
आपको #tags का इस्तेमाल करना आना चाहिए आप डिस्क्रिप्शन मैं सही #tags का इस्तेमाल कर चैनल को grow कर सकते है।
Note ऐसे tags का इस्तेमाल न करे जो आपकी वीडियो से related ना हो बेफाल्तू
के tags शामिल न करे।
तो दोस्तो इस तरह से आप description box का इस्तेमाल कर सकते है।
9 टाइटल add करे
आपको हर वीडियो मैं टाइटल जरूर add करना है अगर आप इंग्लिश मैं title देते है तो आपको एक बात का खास ख्याल रखना है title अगर इंग्लिश मैं दे रहे है तो last मैं in hindi जरूर लगाए।
Example के लिए मैंने एक वीडियो बनाई जिसका title मैं इंग्लिश मैं दे रहा हूं।
तो मुझे how to write a script in Hindi
कुछ इस तरह से टाइटल देना पड़ेगा क्योंकि वीडियो पूरी हिंदी मैं है तो आखिर मै in hindi लगाना जरूरी होता है ।
10 ऐसा content ना इस्तेमाल करे जिसपर copyright आए
आपको ऐसे कंटेंट का इस्तेमाल नही करना है जिससे आपकी वीडियो पर copyright claim आए नए youtuber के लिए यह जानना जरूरी है copyright से कैसे बचे so ज्यादा जानकारी के लिए आप हमारी यह पोस्ट
Youtube पर copyright claim से कैसे बचे जरूर पढ़े ।
11 अपनी वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करना
नई वीडियो अपलोड होने के बाद आपको उसे अपने सारे सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर देना चाहिए यह videos पर views लाने और subscriber बढ़ाने का एक अच्छा तरीका है
अपने दोस्तो को भी वीडियो देखने के लिए कहे और उनसे भी वीडियो को शेयर करवाइए।
निष्कर्ष - तो दोस्तो इस लेख मैं मैने आपको youtube मैं success पाने के लिए 11 tips बताई है उम्मीद है आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा यदि पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तो के साथ जरूर शेयर करे ।
0 टिप्पणियाँ
THANKS ❤️❤️❤️❤️