फ्री मैं खुद का ब्लॉग कैसे बनाए /मोबाइल से ब्लॉग कैसे बनाए /
नमस्कार दोस्तो स्वागत है आपका हमारे आज के लेख मैं जिसमे हम जानेंगे free मैं खुद का ब्लॉग कैसे बनाए क्योंकि कुछ लोग सोचते है फ्री मैं ब्लॉग बनाने के लिए उन्हे खर्चा करना पड़ेगा लेकिन ऐसा नहीं है आप हमारे बताए गए तरीके के द्वारा फ्री मैं खुद का ब्लॉग शुरू कर सकते है
Blog क्या होता है
ब्लॉग बनाने से पहले हम यह जान लेते है ब्लॉग क्या होता है दोस्तो ब्लॉग को आप एक ऑनलाइन डायरी मान सकते है एक ऐसी डायरी जिसे इंटरनेट के द्वारा कभी भी देखा जा सकता है और इस डायरी यानी ब्लॉग मैं ऐसी जानकारियां शेयर की जाती है जिन्हे पढ़कर पढ़ने वाले को उपयोगी जानकारी मिले मुख्य रूप से ब्लॉग मैं टेक्स्ट कंटेंट ही होता है लेकिन आप चाहे तो इसमें इमेज, विडियोज अपनी आवश्यकता के अनुसार जोड़ सकते है उम्मीद है आप समझ गए होंगे ब्लॉग क्या होता है
अब आप इतना तो जान गए होंगे ब्लॉग क्या होता है तो आपको ये भी बतादे जो व्यक्ति अपने या किसी दूसरे के ब्लॉग पर आर्टिकल लिखता है उसे blogger कहा जाता है और एक ब्लॉगर blogging करके पैसा कमाता है ब्लॉगिंग का मतलब है अपने ब्लॉग पर उपयोगी जानकारियां शेयर करना ।
Blog से कमाई किस प्रकार होती है
आजकल लोग ब्लॉगिंग को कैरियर के रूप मैं भी देख रहे है बस खुद का ब्लॉग बनाओ और पैसे कमाना शुरू क्या सचमुच इतना आसान है खैर आसान तो नही है परंतु आपके मन मैं एक सवाल जरूर से आया होगा आखिर ये ब्लॉग पैसे किस प्रकार कमाते है क्या कोई डायरेक्ट इनके हाथों मैं पैसे रखकर जाता है ? जी नहीं वैसे तो एक ब्लॉगर कई तरीको से पैसा कमाता है परंतु इनकी कमाई का एक मुख्य जरिया होता है google adsense शायद आप ये नाम पहली बार सुन रहे हो आपको बता दे गूगल एडसेंस ब्लॉग पर एड (विज्ञापन) दिखाने का कुछ कमीशन इन ब्लॉगर को देती है जिससे इनकी कमाई होती है।
लेकिन जरूरी नहीं गूगल एडसेंस आपके ब्लॉग पर हो तभी आप पैसे कमाए यदि आपके ब्लॉग पर traffic आ रहा है तो आप बिना गूगल एडसेंस अप्रूवल के भी अच्छे खासे पैसे कमा सकते है आप चाहे तो गूगल एडसेंस को छोड़कर बाकी अल्टरनेटिव कंपनी के एड ब्लॉग पर लगा सकते है लेकिन एड दिखाने के सबसे अधिक पैसे जो देती है वह गूगल एडसेंस ही है ।
उम्मीद है आप समझ गए होंगे एक ब्लॉगर किस प्रकार पैसे कमाता है अब आपको भी अपना खुद का ब्लॉग बनाने की इच्छा हो रही होगी तो आइए जानते है फ्री मैं मोबाइल से खुद का ब्लॉग कैसे बनाए
फ्री मैं मोबाइल से खुद का ब्लॉग कैसे बनाए
नीचे कुछ स्टेप्स दिए गए है इन स्टेप्स को फॉलो करने के बाद आपका फ्री ब्लॉग तैयार हो जाएगा
#step 1 खुद का ब्लॉग बनाने के लिए blogger.com पर जाए या फिर अपने browser मैं टाइप करे blogger.com
#step 2 अब इमेज मैं दिखाई अनुसार क्रिएट your ब्लॉग पर क्लिक करे
#step4 gmail id से लॉगिन करने के बाद आपके पास नीचे इमेज मैं जैसा दिख रहा है वैसा इंटरफेस आ जाएगा यहां आपको अपने blog का title डालना है साधारण भाषा मैं कहूं तो आप अपने ब्लॉग का जो भी नाम रखना चाहते है डाल दें और next पर क्लिक करे ।
#step5 नेक्स्ट पर क्लिक करने के बाद आपके पास नीचे इमेज मैं जैसा दिखाया गया है वैसा इंटरफेस खुलकर सामने आ जाएगा यहां आपको अपने ब्लॉग का address डालना है एग्जांपल के लिए मेरे ब्लॉग का address है hindiwalablogger.in वैसे ही आपको अपने ब्लॉग का एक अच्छा सा नाम सोचना पड़ेगा मेरे ब्लॉग नेम मैं कस्टम डोमेन add किया गया है जब आपका ब्लॉग बनकर तैयार होगा तब आपका blog का एड्रेस कुछ इस प्रकार होगा yourblog.blogspot.com यदि आप ब्लॉगस्पॉट को हटाना चाहते है तो उसके लिए आपको पैसे खर्च करने पड़ेंगे यदि आप पैसे खर्च नही करना चाहते है तो इसे ऐसे ही पड़ा रहने दे ।
यदि आपने सभी steps को फॉलो कर लिया है तो आपका ब्लॉग बनकर तैयार हो जाएगा उसके बाद आप बड़ी आसानी से यहां आर्टिकल्स पब्लिश कर सकते है ।
अब आपका फ्री ब्लॉग तैयार है लेकिन अभी भी आपको अपने ब्लॉग से जुड़ी कुछ जरूरी seo settings करनी पड़ेगी ताकि आपका ब्लॉग गूगल मैं सर्च हो ब्लॉगर से जुड़ी जरूरी seo सेटिंग करने के लिए आप हमारा यह लेख पढ़े
उम्मीद करता हूं आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा अगर पसंद आया हो तो आप इसे अपने दोस्तो के साथ जरूर शेयर करे धन्यवाद ।
Faq / अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Q क्या ब्लॉगिंग फ्री है ?
Ans यह आप पर निर्भर करता है की आप किस प्रकार की ब्लॉगिंग करना चाहते है आप गूगल के फ्री प्रोडक्ट blogger पर फ्री ब्लॉग बना सकते है और यदि आप पैसे खर्च करने के इच्छुक है तो आप wordpress पर अपना ब्लॉग बनाए
Q क्या मैं फ्री मैं ब्लॉगिंग कर सकता हूं?
Ans हा आप गूगल के द्वारा निर्मित blogger पर खुद का फ्री ब्लॉग बना सकते है जिसके लिए आपको एक भी पैसा खर्च नही करना है ।
Q फ्री ब्लॉग से पैसा कैसे कमाए
Ans फ्री ब्लॉग से पैसा कमाने के लिए आपको अपने ब्लॉग पर रेगुलर आर्टिकल्स पब्लिश करने होंगे और साथ ही साथ ब्लॉग पर ट्रैफिक लाना होगा एक बार ट्रैफिक आने के बाद आप एफिलिएट मार्केटिंग, ebook selling , sponsership कई तरीको से पैसा कमा सकते है ।
Q क्या ब्लॉगिंग से पैसे मिलते है ?
Ans हा यदि आपका ब्लॉग गूगल एडसेंस द्वारा अप्रूव्ड है और आपके ब्लॉग पर अच्छा खासा ट्रैफिक है तो निश्चित ही आपकी कमाई होगी ।
Q मैं खुद के ब्लॉग को गूगल पर कैसे ढूंढू?
Ans आपका ब्लॉग गूगल पर है या नही जानने के लिए अपने ब्लॉग के आगे site: लिखकर सर्च करे एग्जांपल के लिए अगर मुझे अपना ब्लॉग गूगल पर ढूंढना है तो मैं गूगल पर site:hindiwalablogger.in
सर्च करूंगा वैसे ही आप अपने ब्लॉग के नाम के आगे site: लगाकर सर्च करे यदि ब्लॉग गूगल पर होगा तो आपको दिखाई देगा।
Q हम कोन से टॉपिक पर ब्लॉग लिख सकते है ?
Ans आप health, lifestyle, make money online, business ideas, travel, जैसे कई टॉपिक्स पर ब्लॉग लिख सकते है ।
Q ब्लॉग से पैसा कमाने के लिए कितना समय लगता है ?
Ans यह आपके आर्टिकल की गुणवत्ता पर निर्भर करता है यदि आपने अच्छी तरह से कीवर्ड रिसर्च की है और seo फ्रेंडली आर्टिकल्स लिखे है जो आपके ब्लॉग पर आने वाले हर विजिटर को पसंद आ रहे है तो आपका ब्लॉग जल्दी ही ग्रो जाएगा ।
Search 🔎 description




0 टिप्पणियाँ
THANKS ❤️❤️❤️❤️