Single niche vs multiniche blog single niche blog क्या होता है

Single niche vs microniche ब्लॉग /single niche ब्लॉग क्या होता है

यदि आप ब्लॉगिंग के क्षेत्र मैं है या कदम रखने वाले है तो आपने niche ये शब्द बहुत बार सुना होगा किसी भी तरह का ब्लॉग शुरू करने के लिए सबसे पहले उसका niche डिसाइड किया जाता है तभी तय हो पाता है की आपका ब्लॉग लंबे समय तक चलेगा या नही लेकिन कुछ लोग niche शब्द का मतलब ही नहीं समझ पाते और बिना सोचे समझे ब्लॉग बना लेते है जिसके बाद उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है 

Single niche vs multiniche blog kya hota hai

इसलिए आज के इस लेख मैं हम जानेंगे एक single niche, multiniche और microniche ब्लॉग किसे कहा जाता है लेकिन सबसे पहले जान लेते है niche क्या होता है ?

Niche क्या होता है 

सरल शब्दों मैं कहा जाए तो niche का मतलब है टॉपिक कोई भी टॉपिक जिस पर आप एक ब्लॉग बना सकते है वह आपके ब्लॉग का niche है example के लिए यदि आपने health टॉपिक पर ब्लॉग बनाया है तो आपके ब्लॉग का niche हेल्थ है 

ऐसे ही किसी भी टॉपिक पर ब्लॉग बनाना उस ब्लॉग का niche सिलेक्शन कहलाता है एक पैसा कमाने वाला ब्लॉग शुरू करने के लिए खुद के लिए सही से niche डिसाइड कर लेना चाहिए ताकि बाद मैं किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े ।

उम्मीद है आप समझ गए होंगे niche का क्या मतलब होता है अब हम आपको single niche ब्लॉग के बारे मैं बतलाते है।

Single niche ब्लॉग क्या होता है 

दोस्तो single niche ब्लॉग उस ब्लॉग को कहा जाता है जिस ब्लॉग पर एक ही टॉपिक से जुड़े लेख प्रकाशित किए गए हो example के लिए यदि किसी single niche ब्लॉग का टॉपिक टेक्नोलॉजी है तो उस ब्लॉग पर आपको सिर्फ टेक्नोलॉजी से जुड़े ही आर्टिकल्स देखने को मिलेंगे ,

और यदि कोई खुद का single niche ब्लॉग शुरू करने का निर्णय लेता है तो उसे भी इस बात का खास खयाल रखना पड़ता है की वह अपने टॉपिक से इधर उधर कुछ न लिखे क्योंकि उस ब्लॉग का ट्रैफिक एक खास तरह की ऑडियंस होती है जो टेक्नोलॉजी मैं रुचि रखती है अब यह आप पर निर्भर करता है की आप किस तरह का ब्लॉग बनाने के इच्छुक है ।

यह ब्लॉग आइडिया उन लोगो के लिए बढ़िया है जो किसी एक फील्ड मैं विशेष जानकार है example के लिए यदि आपको डिजिटल मार्केटिंग की अच्छी नॉलेज है तो आप डिजिटल मार्केटिंग के ऊपर single niche ब्लॉग बना सकते है जिस पर आप सिर्फ digital मार्केटिंग के बारे मैं बताएंगे ऐसे ही किसी भी एक टॉपिक मैं एक्सपर्ट होने पर आपको ब्लॉग के लिए कंटेंट लाने मैं कोई समस्या नहीं आयेगी और ब्लॉग ग्रो भी बहुत जल्दी होगा । 


Multiniche ब्लॉग क्या होता है 

जैसा कि नाम से ही मालूम होता है multi यानी की इस ब्लॉग मैं आप कई प्रकार के topics के ऊपर लिख सकते है example के लिए यदि आपका ब्लॉग health टॉपिक पर लिखता है तो उसी ब्लॉग मैं आप technology, business, travel कोई सा भी और कितने भी टॉपिक जोड़ सकते है क्योंकि आपका blog एक multiniche blog की कैटेगरी मैं आता है 

यह ब्लॉग उन लोगो के लिए बढ़िया है जो किसी विशेष फील्ड मैं अच्छे जानकार नहीं है और उनके पास अपने ब्लॉग पर कंटेंट डालने की कमी हो जाती है क्योंकि ऐसे लोग किसी एक विषय पर ज्यादा दिन तक नहीं लिख सकते 

इसलिए यह अपने ब्लॉग पर 3 से 4 टॉपिक्स को जोड़ लेते है हमे यह भी स्वीकार करना होगा की कोई भी व्यक्ति किसी विशेष फील्ड मैं जानकार भी है तो वह सिर्फ ब्लॉग के माध्यम से अपने टैलेंट को नही दर्शा पाता इसलिए कुछ लोग multiniche ब्लॉग बना लेते है  ।

Single और multiniche ब्लॉग से भी अलग एक तरह का ब्लॉग होता है जिसे हम microniche ब्लॉग कहते है आइए जानते है इसके बारे मैं 

Microniche ब्लॉग क्या होता है 

ये खास तरह के ब्लॉग होते है जो किसी topic के अंदर टॉपिक को ढूंढकर लिखते है example के लिए mobile phone एक टॉपिक है  सस्ते मोबाइल फोन, मोबाइल फोन under 10000 , इसके subtopic है 

और एक microniche ब्लॉगर इन्ही सब टॉपिक्स के ऊपर लिखता है उम्मीद करता हूं आप समझ गए होंगे एक microniche ब्लॉग किसे कहा जाता है ।

ब्लॉग किसमे जल्दी ग्रो होता है single niche vs micro niche

बात करे ब्लॉग किसमे जल्दी ग्रो होता है तो अगर आप एक single niche ब्लॉग बनाते है तो single niche ब्लॉग जल्दी ग्रो होगा क्योंकि उसकी ऑडियंस एक खास तरह की ऑडियंस होगी जो किसी एक टॉपिक मैं विशेष रुचि रखती है 

वही multiniche ब्लॉग को ग्रो करने मैं आपको काफी समय लगेगा आप चाहे तो single niche के साथ ब्लॉगिंग start कर सकते है और बाद मैं जब आपके पास टॉपिक्स की कमी पड़ जाए तब आप उसमे new टॉपिक्स add कीजिए ।

आपको हमारा यह लेख कैसा लगा कॉमेंट करके जरूर बताए लेख को अपने दोस्तो के साथ जरूर शेयर करे  धन्यवाद ।

Search 🔍 description

Single niche vs multiniche blog single niche blog kya hota hai multiniche blog kya hota hai microniche blog Kya hota hai microblogging kise kehte hai






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ